Ajay AryaAjay Arya 10-Mar-2025
(1166 View)

फागोत्सव मनाया, महिला भक्तों ने भजनों पर किया नृत्य

फागोत्सव मनाया, महिला भक्तों ने भजनों पर किया नृत्य

देवली के मन्दिरों में महिलाओं द्वारा फागोत्सव मनाया गया।
शिव मन्दिर एजेंसी एरिया में मोहल्ले की महिलाओं द्वारा फागोत्सव का आयोजन रखा गया जिसमें राधा कृष्ण सजीव चित्रण किया। महिलाओं ने फाग साड़ी ड्रेस कोड में शानदार नृत्य किया ओर गीत गाकर फुलों से होली खेली। इस मौके पर वयोवृद्ध महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पशुपतिनाथ मंदिर जयपुर रोड में महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का श्रृंगार एवं पूजा अर्चना करके गणेश वंदना के साथ  फागोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला भक्तों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें रंग मत डाले रे सांवरिया, अमलीडो अमलीडो, सांवरिया सेठ देदे, मेरा भोला है भंडारी, खर्चाे भेज दे सांवरिया आदि भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई एवं महिला भक्तों द्वारा भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया गया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel