देवली शहर के साकेत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने कीर्तन कर फागोत्सव मनाया। सर्वप्रथम महिलाओं ने शिव पार्वती एवं बालाजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर महिला मंडल की सदस्याओं सहित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाते हुए एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली खेली।
शिव मंदिर में महिलाओं ने कीर्तन कर मनाया फाग उत्सव

