Ajay AryaAjay Arya 12-Mar-2025
(1115 View)

गौशालाओं में शिविर लगा कर किया बांझपन निवारण एवं अन्य बीमारियों का उपचार 

गौशालाओं में शिविर लगा कर किया बांझपन निवारण एवं अन्य बीमारियों का उपचार 

पशुपालन विभाग द्वारा राज्य की समस्त गौशालाओं में बांझपन निवारण हेतु प्रजनन योग्य गोवंश का चिन्हीकरण एवं सेक्स सॉर्टेड सीमन द्वारा उन्नत नस्ल की मादा गौवंशो की संख्या बढ़ाकर उत्पादकता में वृद्धि कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु तीन दिवसीय सघन अभियान चलाया जा रहा है।
सर्व जीव दया गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट गौशाला दूनी में नोडल अधिकारी डॉक्टर विवेकानंद के निर्देशन में शिविर आयोजित किया गया जिसमें 32 गौवंशों का उपचार, 12 मादा गौवंश का बांझपन उपचार एवं 180 गौवंशो को कृमिनाशक दवाई पिलाई गई।
श्री भूतेश्वर महादेव गौशाला लूहारी कला में बांझपन निवारण हेतु कैंप का आयोजन कर प्रजनन योग्य गोवंश का चिन्हीकरण किया गया। ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस जहाजपुर द्वारा गौशाला  में बांझपन से ग्रसित पशुओं को कृमि नाशक दवा पिलाई गई। गौशाला में पशुओं की जांच कर मादा गोवंश को उचित इलाज के माध्यम से गर्भधारण हेतु तैयार किया गया। साथ ही बीमार गोवंश का इलाज भी किया गया। इस कैंप मे डॉ. राजकमल मीणा आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel