राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों, संकुल संयोजक, सह संयोजकों की बैठक अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर देवली में आयोजित की गई।
मंत्री भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई तथा संकुल संयोजकों को रसीद बुक का वितरण किया गया। अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने प्रत्येक ग्राम तक पहुच कर प्रत्येक शिक्षक को संगठन से जोड़ने हेतु संकुल संयोजकों को प्रेरित किया। बैठक में प्रभारी जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह, मंडल संयुक्त मंत्री सुरेंद्र कुमार नामा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, अति. जिला मंत्री भगत सिंह मीणा, अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) सावर शाखा की मासिक बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सदस्यता अभियान के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में संघ के प्रांतीय महामंत्री महेंद्र लक्षकार, जिला केकड़ी संरक्षक बिरदी चंद वैष्णव, जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, शाखा अध्यक्ष लादूलाल मीणा एवं मंत्री प्रहलाद कुमावत उपस्थित रहे।
शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की

