Ajay AryaAjay Arya 17-May-2024
(20454 View)

कलश यात्रा के साथ हुआ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 

कलश यात्रा के साथ हुआ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 

देवली में कोटा रोड़ पर निजी आवास में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।
कलश यात्रा पेट्रोल पंप स्थित बालाजी मंदिर से कथा स्थल हावा निवास तक निकाली गई। कथा के व्यवस्थापक सत्यनारायण सरसडी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कथा ब्राह्मण समाज के भामाशाह शशि कुमार हावा के द्वारा उनके दिवंगत माता-पिता पत्नी व पुत्र की पुण्य स्मृति में करवाई जा रही है। कथा का समापन 23 मई को होगा। कथा आचार्य पंडित योगेश शास्त्री के श्रीमुख से सुनाई जा रही है। कथा का समय सुबह 10ः15 से सांय 4ः15 बजे तक रखा गया है।  
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel