देवली शहर सहित पूरे उपखंड में जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारह वफात) पैगम्बर ए कायनात हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस को मोमिन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी व मोहम्मद इदरीश ने बताया कि प्रताप कॉलोनी मदरसा गोसिया, शाही जामा मस्जिद देवली में अल सुबह नमाजे फजर के कुरआन ख्वानी के बाद जुलूस ए मुहम्मदी का आगाज़ किया गया, शाही इमाम नज्में इफ्तिखार ने शाही जामा मस्जिद से जुलूस ए मुहम्मदी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो की हजरत पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर पहुंचा। इससे पूर्व जुलूस में नाते पाक पढ़ते हुए हज़रत मुहमद की शान में नारे लगाते हुए, आम मुस्लिम समाज चल रहा था। जुलूस का हिंदू मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। कई जगहों पर मिठाईयां व शरबत आदि की व्यवस्था की गई। मोलाना दिलकश रजा ने इस पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मुहम्मद साहब रहमतुल आलमीन हैं करुणा के सागर है, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करना चाहिए। हाजी युनुस द्वारा नाते पाक पेश किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आम मोमिन नव ज़वान केमेटी की ज़ानिब से किया गया।