Ajay AryaAjay Arya 17-Sep-2024
(1247 View)

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही संपन्न हुआ गणेश महोत्सव

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही संपन्न हुआ गणेश महोत्सव

देवली में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव का मंगलवार को बोयडा गणेश मंदिर के निकट बनास नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया।
मंगलवार की सुबह 10 बजे गणेश प्रतिमाओं की विशाल शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजा एवं डीजे की धुन पर कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु झूमते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बाद में शोभायात्रा गणेश रोड़ होते हुए बोयडा गणेश मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान शहर के हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल थे। बोयडा गणेश मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा कर गणेश प्रतिमाओं का बनास नदी में विसर्जन किया गया। 

समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए👇


 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel