Ajay AryaAjay Arya 19-Sep-2024
(80 View)

जिला स्तरीय बास्केटबाल क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया पुरूस्कृत

जिला स्तरीय बास्केटबाल क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया पुरूस्कृत

देवली के शहीद सोहनलाल वर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रही जिला स्तरीय बास्केटबाल क्रीडा प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीबीईओ रामराय मीना रहे तथा अध्यक्षता देवली बास्केटबॉल क्लब अध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने की।
शारीरिक शिक्षक मुकेश प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में आदर्श देवली विजेता तथा राबाउप्रावि सांवतगढ़ उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में वनस्थली विद्यापीठ प्रथम तथा राबाउप्रावि सावड़गढ़ उपविजेता रही। विद्यालय के संयोजक राजेंद्र प्रसाद सुराणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कल 16 टीमों के 158 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक धनराज सुवालका, किशनलाल धाकड़, पारसमल जैन, रामावतार वैष्णव, जवाहरलाल कुमावत, राजेश शर्मा, राजेंद्र माहौर आदि रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel