नासिरदा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथाव्यास पंडित राजेंद्र गौतम ने प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र, श्री राम चरित्र पर प्रकाश डालते हुए भक्ति मार्ग को ही सबसे बड़ा मार्ग बताया तथा सनातन धर्म का महत्व बताते हुए सभी मानव जनों को सत्कर्म करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कृष्ण जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया जिस पर वामन भगवान और श्री कृष्ण भगवान की झांकी सजाकर जीवंत प्रदर्शन किया गया। वामन अवतार भगवान विष्णु के पांचवें अवतार हैं।
राजा बलि ने देवताओं को हराकर तीनों लोकों पर अपना अधिकार कर लिया था। देवताओं ने भगवान विष्णु से मदद मांगी। भगवान विष्णु ने अपने एक पग में आकाश, दूसरे में पृथ्वी और तीसरे पग में राजा बलि को दबा दिया। इस तरह भगवान विष्णु ने राजा बलि को हराकर देवताओं को उनके अधिकार वापस दिलाए। वामन भगवान विष्णु की शक्ति और उनके अवतारों की महत्ता को दर्शाती है।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ : भक्तिमार्ग ही सबसे बड़ा मार्ग

