Ajay AryaAjay Arya 18-Feb-2025
(1679 View)

श्रीमद् भागवत कथा: जीवन में कठिनाई आए तो ठाकुर जी की शरण में चले जाना चाहिए

श्रीमद् भागवत कथा: जीवन में कठिनाई आए तो ठाकुर जी की शरण में चले जाना चाहिए

पटेल नगर देवली के शिवालय मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में आज द्वितीय दिवस की कथा प्रसंग में भागवत व्यास परम पूज्य गुरुदेव कृष्ण बिहारी गौतम ने वराह अवतार, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र प्रसंग आदि कथा प्रसंग सुनाएं। व्यास ने कहा कि संसार में भगवत भक्ति से बड़ा और कोई साधन नहीं है जब भी जीवन में कोई कठिनाई आए तो हमें ठाकुर जी की शरण में चले जाना चाहिए क्योंकि जीवन का आधार हमारे ठाकुर जी ही है। इस दौरान संगीतमय भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। बाद में प्रसादी वितरण हुई, यह भागवत कथा 23 फरवरी तक चलेगी। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel