Ajay AryaAjay Arya 19-Feb-2025
(1106 View)

उल्लास नव भारत साक्षर कार्यक्रम अन्तर्गत कार्यशाला आयोजित

उल्लास नव भारत साक्षर कार्यक्रम अन्तर्गत कार्यशाला आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी भूरा राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में उल्लास नव भारत साक्षर कार्यक्रम अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें राजमहल देवीखेडा, सतवाडा, संथली, बंथली, गांवड़ी, कासीर व देवली गांव पंचायत क्षेत्र के साक्षरता प्रभारी एवं स्वयंसेवक ने भाग लिया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र मीणा ने की। साक्षरता अधिकारी सोमाराम बैरवा ने सभी प्रभारियों एवं स्वयं सेवक से साक्षरता परीक्षा को लक्ष्य अनुसार पूरा करवाने के निर्देश दिए। परीक्षा मार्च माह में आयोजित होगी। इस अवसर पर सुवालाल मीणा, अनिरुद्ध गौतम कैलाश वर्मा, मूलचंद माली, मुकेश पारीक, हंसराज आदि उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel