Ajay AryaAjay Arya 21-Feb-2025
(622 View)

नालसा मेगा विधिक सेवा शिविर आयोजित, लोक अदालत में प्रकरणों का राजीनामा कर निस्तारण करवाएं

नालसा मेगा विधिक सेवा शिविर आयोजित, लोक अदालत में प्रकरणों का राजीनामा कर निस्तारण करवाएं

देवली नगर पालिका सभागार भवन में डोर स्टेप प्री काउंसलिंग एवं नालसा मेगा विधिक सेवा शिविर दिनेश कुमार जलुथरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) टोंक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में न्यायाधीश ने बताया कि अशिक्षा के कारण योजनाओं का लाभ वास्ताविक व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है। नालसा मेगा विधिक जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर वर्ग एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना है। न्यायाधीश ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा लोक अदालतों का आयोजन करवा कर आमजन को सस्ता, सुलभ शीघ्र न्याय दिया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने न्यायालय में लंबित प्रकरणों की संख्या कम करने के लिए लोक अदालत में प्रकरणों का राजीनामा की भावना से प्रकरणों में निस्तारण करने में सहयोग प्रदान करने तथा महिला सुख्क्षा एवं आत्मरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की। 
कार्यक्रम में उपस्थित विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को स्वामित्व, प्रधानमंत्री आवास पटटा वितरण, पीएमएमवाई, कृषि यंत्रों, कृषि सहायक योजना, कृषक साथी योजना के अन्तर्गत स्वीकृत राशि फार्म पौण्ड तथा नगरपालिका मण्डल द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्धित किया तथा अपने अपने विभाग की योजनाओं से आमजन को अगवत्त किया गया। अभिलाषा जेफ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली द्वारा सहायोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर के दौरान हर्ष नीणा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, शैतान सिंह नायब तहसीलदार रेणु इंकिया विकास अधिकारी पंचायत समिति, सुमित कुमार सहायक अभियन्ता नगरपालिका, जगदीश मीणा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधान मीणा अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, कुलदीप सिंह सचिव कृषि उपज मण्डी, प्रतिष्ठा दिवाकर सहायक कृषि अधिकारी, रामधन चौधरी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ एवं न्यायिक कर्मचारी अमित कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार पिंगोलिया, राजकुमार कासोटिया सहित अन्य अधिवक्ता, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel