पटेल नगर देवली में स्थित शिवालय मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा में परम पूज्य गुरुदेव कृष्ण बिहारी महाराज ने कृष्ण जन्म तथा उनके बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस मौके पर कृष्ण जन्मोत्सव कथा एवं बाल लीलाओं का सुंदर झांकियो के साथ भगवान के रूपो का गुणगान किया। कथा में गोवर्धन लीला में 56 भोग का प्रसाद गोवर्द्धन जी को लगाया। महाराज ने कहा कि इस जन्म में भी भगवान ने नारी शक्ति का पहले उध्दार किया, कृष्ण ने गीता का ज्ञान देकर इस जगत को एक नया उपदेश दिया है।मनुष्य को कर्म करना चाहिये फल की इच्छा नही करनी चाहिये फल देने वाले तो ठाकुरजी है। इस संसार के नियन्ता भगवान है। कथा में गोपियों के विरह ओर रासपंचाध्यायी का सुंदर वर्णन किया । महाराज ने कहा खुद वह बदलाव बने जो आप दुनिया में देख़ना चाहते हैं आप उसके किरदार बने खुद बदलेंगे तो दुनिया बदलेगी। महान कार्य का एक तरीका यह है कि आप अपने कार्य से प्रेम करें। आपके इरादे नेक है तो किस्मत कभी बुरी नहीं होगी।
श्रीमद् भागवत कथा : खुद वह बदलाव बने जो आप दुनिया में देख़ना चाहते हैं

