Ajay AryaAjay Arya 22-Feb-2025
(208 View)

पनवाड़ में प्रभात फेरी कल, आज होगा जागरण

पनवाड़ में प्रभात फेरी कल, आज होगा जागरण

देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में बावड़ी के बालाजी प्रभात फेरी मंडल द्वारा 23 फरवरी रविवार को प्रातः 8:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया की पनवाड़ में श्री श्री 1008 श्री चारभुजा जी महाराज की कृपा से बावड़ी के बालाजी प्रभात फेरी मंडल द्वारा 8 वीं रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शनिवार की रात्रि 8:00 बजे से जागरण होगा एवं 23 फरवरी रविवार को प्रातः 8:00 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी प्रकार रविवार को दोपहर 3:00 बजे से प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel