Ajay AryaAjay Arya 22-Feb-2025
(586 View)

एक्सपोजर विजिट में छात्रों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और बिड़ला प्लैनेटेरियम का दौरा किया

एक्सपोजर विजिट में छात्रों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और बिड़ला प्लैनेटेरियम का दौरा क

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली के 200 छात्र-छात्राओं और 14 एस्कॉर्ट्स ने विशेष एक्सपोजर विजिट के तहत मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर और बिड़ला प्लैनेटेरियम का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल और प्रधानाध्यापक डी. आर. मीणा ने छात्रों को चार बसों द्वारा रवाना किया।
संस्थान में छात्रों ने आधुनिक इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं, शोध केंद्रों और तकनीकी नवाचारों का अवलोकन किया। संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्रों को विज्ञान और तकनीक के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। बिड़ला प्लैनेटेरियम में खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष से संबंधित रोचक जानकारियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने सौरमंडल, ग्रह-नक्षत्रों की गतिविधियों और ब्रह्मांड की रहस्यमयी दुनिया को करीब सेनसमझा। प्लैनेटेरियम में प्रस्तुत 3 डी शो ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस भ्रमण से विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित और प्रेरित नजर आए। उन्होंने इस अनुभव को रोमांचक और ज्ञानवर्धक बताया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel