Ajay AryaAjay Arya 22-Feb-2025
(613 View)

श्रीमद् भागवत कथा : कृष्ण और रुक्मणी का विवाह महोत्सव मनाया 

श्रीमद् भागवत कथा : कृष्ण और रुक्मणी का विवाह महोत्सव मनाया 

पटेल नगर देवली में स्थित शिवालय मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर गुरुदेव कृष्ण बिहारी महाराज ने कृष्ण और राधिका के प्रेम की कथाओं का गुणगान किया और कहा कि राधे के बिना कृष्ण कुछ भी नहीं है। 
पंडित विवेक भारद्वाज एवं कुलदीप गौतम ने बताया की भागवत कथा में कंस वध, कृष्ण की सांदीपनी आश्रम में शिक्षा, भ्रमरगीत आदि कथाओं का सुंदर चित्रण किया। धूमधाम से कृष्ण और रुक्मणी का विवाह महोत्सव मनाया गया जिसमें सभी कॉलोनीवासी भगवान की बारात में बाराती बनकर आए। झांकियां के साथ भगवान कृष्ण की बारात सजाई गई। आयोजक परिवार ने बारातियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। महाराज ने बताया कि भगवान के आगे मन का झुकना भी बहुत जरूरी है, सिर्फ शिर झुकाने से ठाकुर जी नहीं मिलते। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel